मीरा पैलेस में 15 वाँ” “श्याम महोत्सव” धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

     मीरा पैलेस में 15 वाँ” “श्याम महोत्सव” धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर– स्थानीय जलसार रोड स्थित होटल मीरा पैलेस के भव्य प्रशाल में 15 वा”. श्री श्याम महोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर “हारे का सहारा” श्री श्याम बाबा का पुष्पों व फूलों से भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। आयोजक सुरेश केसरी के सौजन्य से पूरोहित द्वारा पूरे विधि विधान के साथ श्री श्याम बाबा की विधिवत पूजा की गई। मौके पर, कोलकत्ता से आयें जाने-माने मशहूर गायक श्री विकास झा एवं सिंगर विक्की शर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की अनुपम रोचक प्रस्तुति की गई। भजनों की भक्तिमय प्रस्तुति से आगन्तुक व भक्तगण भक्ति की गंगा में डूबे रहें। इस अवसर पर महिला, पुरुष- बच्चें सहित श्याम भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मौके पर अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य संगठन के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने कहा कि मान्यता है कि खाटु श्याम बाबा वास्तव में महाभारत काल के बहुत ही वीर, महान धनुर्धर व महान योद्धा बर्बरीक हैं। वे गदाधारी भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र थे। उनकी माता अहिलवती ने उन्हें संस्कार दिए थे ,कि हमेशा उस पक्ष की ओर से लड़ना जो हार रहा हो। इसी कारण बाबा श्याम प्रभु को “हारे का सहारा” कहा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *