शांति हेतू श्री फुलवंती माता की वार्षिक नगर-पूजा धूमधाम से मनाया गया

      नगर कल्याण व सुख, शांति हेतू श्री श्री फुलवंती माता की वार्षिक नगर-पूजा धूमधाम से मनाया गया

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर — नगर कल्याण एवं सुख-शान्ति, वैभव व समृ‌द्धि हेतू श्री श्री फूलव’ती माता पूजा समिति द्वारा फूलव’ती माता की वार्षिक नगर पूजा धूमधाम, श्रद्धा, आस्था एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्रीश्री फूल’वती माता का भव्य आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूरोहित मुकेश पांडेय और यजमान महेश कसेरा द्वारा पूरे विधि विधान के साथ वैदिक विधि से विधिवत पूजा की गई । मन्दिर परिसर एवं ईर्द-गिर्द के क्षेत्रों को आकर्षक रंग-बिरंगे लाइटों एवं फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। समिति द्वारा कुमारी व बटुकभोजन कराया गया। भक्तों व आगनतुको के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। मौके पर, राष्ट्रीय हिन्दू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस भव्य आयोजन पर समिति के तमाम कर्मठ, समर्पित, निष्ठावान ,सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है। जिनके अथक सराहनीय – प्रयास से यह आयोजन हर वर्ष भव्य रूप ले रहा है। फूलव’ती माता सबों का कल्याण करें, ऐसी कामना हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *