जालौन में ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी कार खंती में गिरी, तीन महिलाएं बाल – बाल बचीं

     जालौन में ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी कार खंती में गिरी, तीन महिलाएं बाल-बाल बचीं
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  —  जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। ‘मजिस्ट्रेट’ लिखी इंडिगो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में जा गिरी। कार में सवार तीन महिलाएं अंदर फंस गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। काफी मशक्कत के बाद कार का लॉक तोड़कर तीनों महिलाओं को बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि कार का स्टेयरिंग फेल होने की आशंका है, हालांकि लापरवाही या अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई गंभीर जनहानि नहीं हुई और सभी महिलाएं सुरक्षित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *