नेता जी का,,, पत्रकारों को दिये जाने वाला दीपावली सम्मान,, हर वर्ष उपहार को लेकर दिखता है बंदरबाट जैसा नज़ारा
👉 पत्रकार सम्मान या आपस में फूंट डालने जैसी हो जाती है परिस्थिति
👉 दो हज़ार आठ से पहले की जारी लिस्ट,,, नाम तलाशने की हर साल दिखती है होड़
👉 किसी पत्रकार का दो बार तो किसी का गायब रहता है नाम
👉 स्वयं न आकर बंद गाड़ी में अनजान कार्यकर्ताओं के हाथों होता है वितरण ये कैसा सामान ?
👉 सार्वजनिक तौर पर लिस्ट से मिलान कर दिए जाने वाले उपहार पर उठते है कई सवाल जैसा कि फोटो में साफ देखा जा सकता है
👉 प्रत्येक दीपावली पर जिले की पूर्व सांसद “दीदी” द्वारा पत्रकारों को दिया जाने वाला सम्मान आने वाली”तारीख” याद रखेगी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर
फतेहपुर – दीपावली जैसे महापर्व आते ही नेता, समाजसेवी, व्यापारी, विधायक या सांसद जैसे सम्मानित पदवी पर बैठे लोगों द्वारा पत्रकारों को सामान देने या दीपावली जैसे बड़े त्यौहार में उपहार के रूप में मिठाई देने की परंपरा चली आ रही। जो कि कही न कही पत्रकारों को प्रोत्साहित करने का काम करती है।
इसी कड़ी में जिले में सपा से रहे एक पूर्व सांसद व वर्तमान में भाजपा के विधायक व उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा प्रत्येक वर्ष पत्रकारों के लिए उपहार के रूप में मिठाई भेजी जाती है। मंत्री जी स्वयं न आकर अपने कार्यकर्ताओं द्वारा दो हज़ार आठ से पहले की तैयार एक चार पन्नों की लिस्ट साथ भेज दी जाती है। फिर शुरू होता है सार्वजनिक तौर से वोटर लिस्ट में नाम ढूंढने जैसे हालात

