पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर प्रधानाचार्य के देखरेख मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

 पीएम श्री राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह के देखरेख मे सम्पन्न हुआ कार्यक्रम

    अजय सिंह अज़रा न्यूज फतेहपुर– जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन बुद्धवार को सदर तहसील के पीएम श्री राजकीय इण्टर इंटर कॉलेज फतेहपुर में भव्य आयोजन किया गया।

जिला विधिक एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन समय समय पर विभिन्न स्थानों मे डी०एल०एस०ए० सचिव प्लास गांगुली के निर्देश पर होता चला आ रहा, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक, पिछडों, दलितों, शोषितों, वांचितों को जागरूक करना है। वहीं आज विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्रों को संविधान के मौलिक अधिकार, शिक्षा का अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता, ब्यक्ति के मौलिक अधिकार (जो जन्म से)मिले होते है सड़क सुरक्षा एवं सरकार की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में कार्यालय सहायक घनश्याम,पीएलवी अजय सिंह एवं प्रधानाचार्य व शिक्षक गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *