खाद्य विभाग ने नकली सिरका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

  खाद्य विभाग ने नकली सिरका बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

गुगल से लिया गया चित्र
– सत्तर लीटर सिरका व एसिड सीज
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खागा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली सिरका बनाने की एक इकाई का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान लगभग 70 लीटर नकली सिरका और तीन लीटर एसिड सीज किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) बीएस कुशवाहा के नेतृत्व में की गई। जांच के दौरान खागा स्थित करन उर्फ रामसमुझ की सिरका निर्माण इकाई में पाया गया कि सिरका का निर्माण एसिड, पानी और गुड़ के मिश्रण से किया जा रहा था। टीम ने मौके पर मौजूद लगभग 70 लीटर नकली सिरका एवं तीन लीटर एसिड को सीज कर दिया। इसके अलावा कृष्णा स्वीट हाउस से खोया, हरि ओम किराना से सॉस, सुभाष एजेंसी से टोमैटो केचप तथा बिलिकिंट कॉमर्स प्रा.लि. फतेहपुर से रेड चिली सॉस के नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुराधा कुशवाहा, धीरज कुमार दीक्षित, सिद्धार्थ कुमार, दिनेश चन्द्र एवं देवेश कुमार मिश्रा शामिल रहे।
—————————————– 


सर्पदंश से युवक की मौत, झाड़-फूंक में गंवाया समय
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगांव थाना क्षेत्र के बन्दीपुर-शिवा का पुरवा गांव में सोमवार को सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गई। समय पर अस्पताल ले जाने के बजाय परिजन झाड़-फूंक कराते रहे, जिससे उसकी जान नहीं बच सकी।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सन्तराल लोधी (28) पुत्र राजू को सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे सांप ने काट लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में जुटे रहे। काफी देर तक यही सिलसिला चलता रहा, लेकिन युवक की हालत लगातार बिगड़ती गई। दोपहर तक उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर हठगांव थाना पुलिस करीब दोपहर दो बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय पर एंटी-स्नेक वेनम देकर उसकी जान बचाई जा सके। यह घटना अंधविश्वास के कारण समय पर इलाज न मिलने के गंभीर परिणाम को एक बार फिर उजागर करती है।
—————————————– 


  मिट्टी डालने को लेकर दबंगो ने दम्पति सहित चार को पीटा

गुगल से लिया गया चित्र
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम किशुनदासपुर में रविवार की शाम दरवाजे से निकलने को लेकर दबंग परिवार ने दम्पत्ति समेत चार लोगों को लाठी डंडा व ईंट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित के ही दो लोगो थाने में बैठा लिया है।
जानकारी के अनुसार किशुनदासपुर गांव निवासी रामशंकर विश्वकर्मा पुत्र स्व0 घसीटा प्रसाद निरज कुमार पुत्र रामशंकर प्रियंका पत्नी निरंजन 28 को गांव के दबंग रमेश विश्वकर्मा पुत्र शीतल, अनूप पुत्र रमेश, शोभा देवी पत्नी महेश ने घर के बाहर लाठी डन्डा व ईट पत्थरों से दम्पति व पिता पुत्र को लाठी डंडा व ईंट पत्थर पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां इलाज दौरान निरंजन कुमार ने बताया कि उसके घर के सामने रमेश का घर है और उसने हमारे घर के सामने मिट्टी डाल दी। इसका विरोध किया तो गाली गलौज पर उतर आया। तभी रमेश का पुत्र अनूप एवं शोभा देवी वहां आ धमके और गाली गलौज करते हुये मारपीट शुरू कर दी। तभी बीच बचाव करने पहुंचे नीरज कुमार प्रियंका व निरंजन को लाठी डन्डा व ईट पत्थर से मारकर घायल कर दिया। उधर घटना की सूचना पर आयी पुलिस ने दोनो पक्षो को थाने ले गयी। वहीं घायल वृद्ध को उपचार के लिए सदर अस्पताल मंे भर्ती करवाया। पुत्र ने बताया कि वहीं पुलिस ने उसकी पत्नी प्रियंका व नीरज को थाने में बैठा लिया है और पुलिस दबाव बना रही है कि सुलह कर लो वरना बाद में पक्षताओंगे।
—————————————- 
अलग-अलग सड़क हादसो में दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अर्न्तगत हुए सड़क हादसो के दौरान दो लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पिखिनी गांव निवासी मो0 रियाज का 27 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद बाइक से शहर आ रहा था। तभी रसूलपुर मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार रायबरेली जनपद के डलमऊ भीमगंज निवासी स्व0 कल्लू का 52 वर्षीय पुत्र मुन्नी लाल शहर किसी काम से आ था दोपहर वह ई-रिक्शे से बस स्टाप आ रहा तभी ज्वालागंज के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलंेस ने घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *