राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत

    राज्यमंत्री कृष्णा पासवान का क्षत्रिय महासभा ने किया स्वागत
स्वागत से गदगद राज्यमंत्री ने हरसंभव मदद का दिया भरोसा
फोटो परिचय- राज्यमंत्री का माला पहनाकर स्वागत करते क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा विधानसभा से चार बार की विधायक एवं अभी हाल ही में राज्यमंत्री बनीं कृष्णा पासवान का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने भारी-भरकम माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत से गदगद राज्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि जहां भी उनकी जरूरत पड़ेगी वह संगठन की हरसंभव मदद करेंगी।
शनिवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से राज्यमंत्री कृष्णा पासवान के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने किया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्यमंत्री बनाए जाने पर सभी पदाधिकारी कृष्णा पासवान के आवास पहुंचें। जहां भारी भरकम माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। सभी सम्मानित पदाधिकारियों ने कृष्णा पासवान जिन्दाबाद एवं क्षत्रीय एकता जिन्दाबाद के जयघोष भी लगाए। राज्यमंत्री ने संगठन को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने स्वागत कार्यक्रम में आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नागेन्द्र सिंह चौहान, मण्डल उपाध्यक्ष प्रयागराज, आरपी सिंह भदौरिया, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित सिंह परिहार, समरबीर सिंह चौहान, सोनू सिंह परिहार, पंकज सिंह तोमर, मोनू सिंह राजावत, राघवेंद्र सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह चौहान, कामिनी सिंह चौहान, ध्यानेंद्र सिंह चौहान, ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान, सोनू सिंह बगिया, नीतू सिंह, बीनू सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *