उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ सोमवार को लखनऊ में करेगा प्रदर्शन

 एएनएम ने धरना देकर मांगा समान कार्यों का समान वेतन
– उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ सोमवार को लखनऊ में करेगा प्रदर्शन
फोटो परिचय- सीएमओ कार्यालय पर धरना देते एनएचएम कर्मी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मियों ने अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर गुरुवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल की अगुवाई में सीएमओ कार्यालय पर धरना देकर अपनी आवाज़ बुलंद किया। कर्मचारियों ने समान कार्य का सामान वेतन दिलाये जाने की मांग किया।

जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल में बताया कि उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ द्वारा अपनी अपनी तैनाती स्थल सीएचसी पीएचसी आदि में धरना दिया गया। शुक्रवार को भी धरना इसी तरह चलेगा। शनिवार को सभी कर्मियों के द्वारा सीएमओ कार्यालय पहुचकर धरना दिया जाएगा। तत्पश्चात सोमवार को प्रदेशव्यापी धरने के लिए सभी एनएचएम कर्मी राजधानी पहुँचकर धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह, दीपक सचान, राकेश कुमार, प्रशांत, प्रियंका पाल, रिंकू द्विवेदी, आशा देवी, रंजना सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *