वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों में भिड़ंत

     अवैध तमंचे लेकर युवकों ने किया हमला
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों में भिड़ंत
– पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी के प्रयास जारी
फोटो परिचय- तमंचे के साथ सीसीटीवी में कैद युवक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के सैयदवाड़ा इलाके में शनिवार की देर शाम मामूली बात को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। एक गुट के युवकों ने अवैध तमंचा निकालकर हमला बोल दिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाते ही पुलिस बल मौके में पहुंचा और मामले को शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, दोनों गुटों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद बढ़ गया और वह मारपीट में बदल गया। एक पक्ष के युवकों ने तमंचा लहराते हुए दूसरी ओर पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बीच-बचाव किया, जिससे स्थिति और बिगड़ने से बच गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्ष शांत हुए और हालात पर काबू पा लिया गया। सूचना पाते ही पुलिस बल मौके में पहुंच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए शांत कराया और तमंचा हवा में लहराने वाले युवक शाहित तीन लोगों पर पीड़ित अशरफ अली की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित अशरफ अली ने बताया कि आरोपी सद्दू सटोरी, सादमान और नबील के खिलाफ कई संगीन मुकदमे पहले से भी दर्ज है आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सद्दू सटोरी और सादमान के खिलाफ कोतवाली थाने में पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। वे पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी युवकों की तलाश में छानबीन तेज कर दी है। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कोई भी अशांति फैलाने की कोशिश न की जाए, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पीड़ित अशरफ अली ने पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *