टॉलप्लाजा कर्मचारियों ने किया स्थानीय कार्य, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

     टॉलप्लाजा कर्मचारियों ने किया स्थानीय कार्य, राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर – कटोंघन टोल प्लाजा पर हीट स्ट्रोक से बचाव हेतु वाहन चालकों को ठंडा रुह अफज़ा का शरबत एवं शीतल जल का वितरण।


खागा: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) पीआईयू कानपुर के निर्देशानुसार कटोंघन टोल प्लाजा पर हीट स्ट्रोक रोकथाम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने हेतु रूह अफजा शरबत एवं शीतल पेयजल वितरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को लू एवं हीट स्ट्रोक से बचाव, पर्याप्त मात्रा में ।पानी पीने तथा शरीर को हाइड्रेट रखने के प्रति जागरूक किया गया। टोल प्रबंधन एवं सीएसआर प्रबंधक फिरोज़ खान ने बताया कि सड़क उपयोगकर्ताओं की शुरुआत सुविधा एवं जनहित में ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *