उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने बांटे सदस्यता प्रमाण पत्र

 उत्तम उद्योग व्यापार मंडल ने बांटे सदस्यता प्रमाण पत्र
फोटो परिचय- सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित करते जिलाध्यक्ष मनोज साहू।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तम उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के सदस्यता अभियान को जिले में व्यापारियों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। अभियान के तहत जिलाध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में संगठन पदाधिकारियों ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किए।
संगठन ने व्यापारियों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और उनकी व्यापारिक दिक्कतों को बिंदुवार दर्ज किया। जिलाध्यक्ष मनोज साहू ने कहा कि यदि किसी व्यापारी को व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो वह अपनी शिकायत लिखित रूप में संगठन को उपलब्ध कराए। संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से पैरवी करेगा और जल्द से जल्द निराकरण का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज को मजबूती से उठाना संगठन की प्राथमिकता है। सदस्यता अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री जय किशन, जिला उपाध्यक्ष अनिल महाजन एवं जिला उपाध्यक्ष सलामत अली सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *