जन उद्योग व्यापार मंडल के विपिन साहू बने प्रदेश मीडिया प्रभारी

   जन उद्योग व्यापार मंडल के विपिन साहू बने प्रदेश मीडिया प्रभारी
फोटो परिचय-  नवमनोनीत प्रदेश मीडिया प्रभारी का स्वागत करते साथी।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश ने संगठन को नई मजबूती देने की दिशा में बड़ा निर्णय लेते हुए विपिन कुमार साहू को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश इकाई की कैबिनेट बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे की संस्तुति पर सर्वसम्मति से उनकी नियुक्ति की घोषणा की। घोषणा के बाद मौजूद पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
शुक्रवार को सर्वाेदय नगर स्थित संगठन के प्रधान कार्यालय हिंदू पैलेस में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि विपिन कुमार साहू का अनुभव संगठन के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वह संगठन की नीतियों, व्यापारी हितों और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। नियुक्ति की घोषणा के बाद प्रदेश प्रभारी संतोष दुबे समेत प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विपिन कुमार साहू को बधाई दी तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की। बैठक में व्यापारी हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और प्रदेश भर में व्यापारियों को एकजुट करने की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के मूल मंत्र व्यापारी का सम्मान, संगठन की पहचान तथा व्यापारी एकता ही हमारी ताकत और शान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नईम अहमद ने किया। इस अवसर पर राजा सिंह कछवाह, ओमवीर पटेल, अजय मौर्य, सोनू ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, अनिल अग्निहोत्री, पूनम लोधी, गीता सिंह, मुन्नू खान, विजय सेंगर, अकरम वारसी, मयंक गुप्ता, राम लखन सिंह, अजय यादव सहित संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *