वैशाल लिमिटेड कंपनी ने साक्षात्कार के बाद किया चयन
वैशाल लिमिटेड कंपनी ने साक्षात्कार के बाद किया चयन
रोजगार मेले में 12 को मिला ऑफर लेटर
– वैशाल लिमिटेड कंपनी ने साक्षात्कार के बाद किया चयन
फोटो परिचय- रोजगार मेले में भाग लेते कंपनी के अधिकारी व छात्र। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न ट्रेडों के 25 से अधिक अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रोजगार मेले में वैशाल लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर प्रदान किए गए। ऑफर लेटर मिलते ही चयनित अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल रहा।
मेले में संस्थान के प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह एवं फोरमैन सुरेश चंद्र वर्मा के साथ शेखर कुमार वर्मा, गौरव गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, स्मृति साहू, रश्मि सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संस्थान के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य अजय प्रताप सिंह ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संस्थान में समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें। 12 अभ्यर्थियों के चयन से अन्य प्रतिभागियों को भी रोजगार के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।