पीड़ित ने डीएम को दिया ज्ञापन, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग

     मकान को तोड़कर जबरन दीवार उठाए जाने का आरोप
पीड़ित ने डीएम को दिया ज्ञापन, भूमाफिया पर कार्रवाई की मांग
फोटो परिचय-  डीएम को ज्ञापन देने जाता पीड़ित।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर-–  शहर के अरबपुर मुहल्ला स्थित बाबा के मकान को तोड़कर जबरन दीवार उठाए जाने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित ने डीएम से भूमाफिया पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में पीड़ित राजेश गुप्ता पुत्र स्व0 अशोक ने बताया कि उसके बाबा का मकान अरबपुर बांदा सागर रोड ज्वालागंज बस स्टाप के पास स्थित है। जो नगर पालिका में उसके पिता स्व0 अशोक कुमार गुप्ता के नाम दर्ज है। 22 मार्च 2025 को सुशील कुमार मिश्रा निवासी ग्राम कौंडरपुर थाना थरियांव ने कई साथियों के साथ लेबर लगाकर मकान को तुड़वा दिया था। 18 अक्टूबर 2025 को भूमाफिया ने बाबा के मकान के शेष भाग दुकान को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। जिसकी भी आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई गई। चौबीस अक्टूबर 2025 को जरिए रजिस्ट्री डाक मुख्यमंत्री, डीएम, एसपी, एसडीएम को भी प्रार्थना पत्र भेजा। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे हौसले बुलंद भूमाफिया अब दीवार उठा रहे हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग किया कि भूमाफियाओं को निर्माण करने से रोका जाए और कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *