रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्रों में खूनी संघर्ष, चाकू से हमला, दो घायल

    रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्रों में खूनी संघर्ष, चाकू से हमला—दो घायल

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। उरई में रुपयों के लेनदेन को लेकर छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इसी दौरान एक गुट ने दूसरे पक्ष के छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दो छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्रों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि छात्रों के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जिसने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। घटना उरई के स्टेशन रोड इलाके की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस विवाद के कारणों और हमले में शामिल छात्रों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *