मारपीट के घायल की अस्पताल में मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा
मारपीट के घायल की अस्पताल में मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा
जालौन में मारपीट के घायल की अस्पताल में मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा
संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ जालौन। रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव में मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे हैं। उनका आरोप है कि मारपीट में चार युवकों की भूमिका थी और इन्हीं के हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। मामले में फिलहाल एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।