एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह को यादव महासभा का समर्थन
एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह को यादव महासभा का समर्थन
एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह को यादव महासभा का समर्थन
फोटो परिचय- एमएलसी प्रत्याशी डा. मान सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट करते चौधरी राजेश यादव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव रविवार को जिले के दौरे के दौरान खागा स्थित अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा कार्यालय पहुंचे, जहां महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश यूथ प्रभारी चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। सभी ने बैठकर संवाद किया और संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता तथा आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा की।
बैठक में चौधरी राजेश यादव के नेतृत्व में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने डॉ. मानसिंह यादव को चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया। चौधरी राजेश यादव ने संगठन की एकजुटता व समाज के लोगों को साथ लेकर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से प्रत्याशी को सहयोग देने की बात कही। बैठक में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और सामाजिक भागीदारी पर भी विचार-विमर्श हुआ। एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने यादव महासभा का आभार प्रकट किया। इस अवसर बैठक में रत्नेश रत्ना, अखिलेश मौर्या, अखिलेश मौर्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष शिव सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष भूप सिंह यादव, मंडेला प्रधान नरेंद्र सिंह यादव, मंगल सिंह यादव, सुरेंद्र सिंह यादव, मनीष दिवाकर, कौशल मौर्य, संजय यादव, महफूज अहमद, प्रहलाद यादव कौशांबी व कृष्णा यादव के साथ साथ महासभा के पदाधिकारी एवं अन्य सदस्य व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।