विधायक ने अल्फा हेल्थ केयर हास्पिटल का किया शुभारंभ

   विधायक ने अल्फा हेल्थ केयर हास्पिटल का किया शुभारंभ
फोटो परिचय- हास्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ करते विधायक जय कुमार सिंह जैकी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अमौली, फतेहपुर। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में रविवार को एक और कदम बढ़ा। बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी व अमौली ब्लॉक प्रमुख सुशीला सिंह ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया। नए अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।

उद्घाटन समारोह में अस्पताल संचालकों, चिकित्सकों, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों व कर्मचारियों ने विधायक जय कुमार सिंह जैकी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समाज के विकास और जनकल्याण का महत्वपूर्ण आधार हैं। ग्रामीण व कस्बाई क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों की दौड़ लगाने से राहत मिल सकती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम में डॉ. आदर्श निगम, डॉ. श्रीराम उमराव, डॉ. सुरेंद्र उमराव, डॉ. पुष्कर कटियार, राजेंद्र सिंह पटेल उर्फ पप्पू भैया, अरविंद उमराव, श्रीकांत उत्तम, शैलेंद्र, प्रवीण उमराव, वैभव उमराव, प्रभा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *