महाविद्यालय की छात्राओं को दिया सीपीआर प्रशिक्षण

      महाविद्यालय की छात्राओं को दिया सीपीआर प्रशिक्षण
फोटो परिचय- छात्राओं को सीपीआर प्रशिक्षण देते रेडक्रास चेयरमैन।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण जागरूकता अभियान राजकीय महिला महाविद्यालय में चलाया।
डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को हम कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को तीस बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दें साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश यादव, प्रवक्ता प्रशांत द्विवेदी, प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव, संयोजक होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *