भट्ठा मालिकों की मीट का हुआ आयोजन, नवीन उत्पादों की दी जानकारी
भट्ठा मालिकों की मीट का हुआ आयोजन, नवीन उत्पादों की दी जानकारी
मैसी फर्ग्यूसन के नवीन उत्पादों की दी जानकारी
– भट्ठा मालिकों की मीट का हुआ आयोजन
फोटो परिचय- दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कंचन ऑटोमोबाइल्स और टैफे मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के तत्वावधान में आवास विकास स्थित एक रिसॉर्ट में भट्टा मालिकों की मीट का आयोजन किया गया। मीट में जिले के विभिन्न भट्टा मालिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम में टैफे कंपनी के सीनियर डीजीएम नीरज नौटियाल, मार्केटिंग मैनेजर रॉबिन त्यागी, सीनियर एरिया मैनेजर धर्मेंद्र मिश्रा, टेरिटरी मैनेजर अंकित पुनेठा, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर राकेश सिंह, टीपीसी सुमित मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम में चार ट्रैक्टर की डिलीवरी और दो ट्रैक्टर की बुकिंग हुई। मैसी फर्ग्यूसन के नए मॉडल 9500 स्मार्ट की लॉन्चिंग भी हुई। साथ ही खास भट्टों के लिए बनाए गए मॉडल एमएफ 245 और 7235 के बारे में भी भट्टा मालिकों को बताया। कंचन ऑटोमोबाइल्स के प्रोपाइटर सुरेश सचान व विशिष्ट अतिथि किसान यूनियन के संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भट्टा मालिकों को मैसी फर्ग्यूसन के नवीनतम उत्पादों और सेवाओं के बारे में जानकारी देना रहा।