बेलगांव में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा बूंद भर भी पानी, नलों से पानी की जगह निकल रही हवा

    बेलगांव में ग्रामीणों को नहीं मिल रहा बूंद भर भी पानी- नलों से पानी की जगह निकल रही हवा

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन कागजों में अपना कोरम जरूर पूरा कर चुकी है। लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदारों के सारे दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

ग्रामीणों को आसानी से स्वच्छ पेयजल योजना को जिम्मेदारों ने ही पलीता लगा दिया है। हाल तो यह है कि कई गांवों में जहां अभी तक पाईन लाईनें ही नहीं डाली गईं तो वहीं कई जगह पाईप लाईन पड़ गयीं कनेक्शन भी हो गये लेकिन पाइप लाईनों ने पानी की जगह हवा निकल रही है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से इस भीषण समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है।

जलजीवन मिशन योजना की जमीनी हकीकत जानने के लिए हमारी टीम जब अतर्रा तहसील के गांव बिलगांव पहुंची तो वहां पर सरकार के सारे दावे हवा-हवाई साबित हो गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनको दशकों से पानी समस्या से जूझना पड़ रहा है। लेकिन जब केन्द्र सरकार की जलजीवन मिशन योजना के बोर के शुरूआत में पता चला तो लगा कि पानी की समस्या से निजात मिल जायेगी। लेकिन योजना के तहत पूरे गांव में पाईप डालन तो डालदी गई इसके बाद कनेक्शन भी कर दिये गये। लेकिन पानी कनेक्शनों से पानी की जगह हवा ही निकल रही है। ग्रामीणांे ने बताया कि जिम्मेदारों उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से पानी फेर दिया है। वहीं ग्रामीणों ने जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *