ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गोवंश की हड्डी का व्यापार गौशाला संचालकों द्वारा किया जा रहा

     ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गोवंश की हड्डी का व्यापार गौशाला संचालकों द्वारा किया जा रहा है

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा

गौ माता का अंतिम संस्कार सम्मान पूर्वक नहीं किया जा रहा है | यह घटना बबेरू ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मझीवा में संचालित अस्थाई गौशाला का है गौशाला से कुछ दूरी पर गोवंश का जहां पर अंतिम संस्कार किया जाता है वहां पर देखा कि गद्दे पर काफी संख्या पर गोवंशों के कंकाल गड्ढे में मिले और काफी मात्रा में थे और सिर्फ कंकाल मिला इसके अलावा एक भी गोवंश की बॉडी नहीं मिली सिर्फ हड्डियां मिली


जो की गौशाला कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त माह में यहां पर लगभग 250 गोवंश संरक्षित किया गया था लेकिन वर्तमान में यहां पर सिर्फ 100 गोवंश मिलेइसी प्रकार ग्राम पंचायत पतवन में संचालित अस्थाई गौशाला का है यहां पर गौशाला के अंदर एक गोवंश मृत मिला और एक गंभीर अवस्था में बीमार मिला

गोवंशों को सिर्फ सूखा पराली खिलाई जा रही है
पानी की टंकी ऐसा प्रतीत होता है कभी साफ़ ही नहीं की गई उसमें बैक्टीरिया उपलब्ध मिले
विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा के जिला अध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति अपनी टीम के साथ बबेरू ब्लाक के अंतर्गत विभिन्न गौशालयों का भ्रमण किया और देखा कि गौशालाओं की हालत चिंताजनक है साथ में यह देखा कि अधिकतर गौशालाओं में जहां पर गोवंशों का अंतिम संस्कार किया जाता है वहां पर गोवंशों का अंतिम संस्कार सम्मानपूर्वक नहीं किया जाता वहां पर गोवंश खुले गड्ढे में फेंक दिया जाता है इसके बाद कुत्ते नोच नोच कर खाते हैं और बची हुई हड्डियों को ऐसा प्रतीत होता है की गौशाला संचालक के द्वारा उन हड्डियों को बेच दिया जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *