पक्का तालाब की सफाई व सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश

     पक्का तालाब की सफाई व सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
फोटो परिचय- डीएम को ज्ञापन देने के लिए खड़े लोग।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शहर के पक्का तालाब की सफाई एवं सुंदरीकरण में घटिया निर्माण से आक्रोश है। क्षेत्रीय लोगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मोहल्ला रामगंज पक्का तालाब में प्राचीन पक्का तालाब एवं शिव मंदिर बना हुआ है। ये तालाब धार्मिक कार्यों में सार्वजनिक तौर पर प्रयोग किया जाता है। इस तालाब का वर्तमान में सुंदरीकरण एवं सफाई के कार्य के लिये 48 लाख रूपये शासन से आया है। सुंदरीकरण का कार्य नगर पालिका द्वारा करवाया जा रहा है। वर्तमान में पक्का तालाब में बहुत ज्यादा कूडा और मलबा जमा है तालाब में पक्की सीढियां भी बनी है इन सीढियों में भी कूडा और मलबा जमा है। वर्तमान में ठेकेदार द्वारा बिना कूडा मलबा हटवाये गंदगी को दबाने हेतु तालाब में पानी भरने का प्रयास किया जा रहा है। कूडा, मलबा रहने पर पानी भर जाये तो पानी बदबू करेगा आसपास में प्रदूषणयुक्त हवाओं से संक्रामक बीमारी का प्रकोप हाबी होगा। तालाब के बगल में प्राचीन शिव मंदिर है इस तालाब में स्नान करके लोग इसी का जल चढाते रहे हैं। पानी गंदा होने से धार्मिक भावनायें आहत होंगी। वर्तमान ठेकेदार द्वारा अवैधानिक तरीके से मनमाने ढंग से शिव मंदिर को तालाब से जाली लगाकर अलग अलग करने की योजना बना रखा है। ठेकेदार तालाब के पूरब में गेट भी नहीं लगा रहा है। इस ठेकदार द्वारा अवैधानिक मनमाने ढंग से गलत निर्माण व खराब गुणवत्ता वाली सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। शासन द्वारा जो पक्का तालाब व स्थित विराजमान शिव मंदिर के मध्य पार्टीशन जो गलत ढंग से कराने व तालाब सफाई व गेट लगवाने हेतु अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद को आदेश करके स्थलीय जांचोपरांत सार्वजनिक ऐतिहासिक आस्था वाले स्थल को बेहतर निर्माण सार्वजनिक भावनाओं के अनुरूप स्वच्छ तरीके से करवाने का आदेश करने की कृपा करें। दिये ज्ञापन में विनोद गुप्ता, शैलेंद्र, आदित्य कुमार, अजय कुमार गुप्ता, अंजू त्रिपाठी, पवन कुमार, राज तिवारी, मंजू पांडेय आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *