जिलाधिकारी ने कदौरा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

      जिलाधिकारी ने कदौरा गौशाला का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  —  जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कदौरा स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की स्थिति, उनके लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, साफ-सफाई तथा शेड की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा

लिया। उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश को समय पर पर्याप्त एवं हरा चारा उपलब्ध कराया जाए तथा स्वच्छ पेयजल की सतत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौशाला परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमित रूप से सफाई कराई जाए और बीमार गोवंश का समय पर समुचित उपचार किया जाए, जिससे पशुओं के स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

जिलाधिकारी ने शेड की स्थिति को सुदृढ़ बनाए रखने, पर्याप्त छायादार व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गर्मी को देखते हुए विशेष इंतजाम करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला संचालन एवं गोवंश की देखभाल पूरी संवेदनशीलता के साथ की जाए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।, निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कदौरा मनोज सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *