वायरलेस विवाद बना बवाल, पीआरडी महिला ने कांस्टेबल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
वायरलेस विवाद बना बवाल, पीआरडी महिला ने कांस्टेबल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
वायरलेस विवाद बना बवाल: हमीरपुर में पीआरडी महिला ने कांस्टेबल पर लगाए प्रताड़ना के आरोप
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद में एक पीआरडी महिला कर्मी की शिकायत ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। पीड़ित महिला रोते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।
महिला का आरोप है कि वायरलेस पर जवाब देने को लेकर एक महिला कांस्टेबल ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस घटना से आहत पीआरडी कर्मी ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता महिला थाना, हमीरपुर में तैनात है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे मामले को तूल दे दिया है।