पंचायत निर्वाचक नामावली की संशोधित समय सारिणी जारी

     पंचायत निर्वाचक नामावली की संशोधित समय सारिणी जारी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला मजिस्ट्रेट/  जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय रविन्द्र सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना (संशोधन) के क्रम में जनपद में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली हेतु आयोग की संशोधित समय सारिणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
मतदाताओं के डुब्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 21 अप्रैल से 28 मई तक, कम्प्यूटरीकरण के उपरान्त मतदान केन्द्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डाे की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियों कराने आदि 29 मई से 09 जून, तक, निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा अपने क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के संशोधित पुनरीक्षण कार्यक्रम का प्रमुख स्थानीय समाचार-पत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सार्वजनिक जानकारी हेतु समस्त सम्बन्धित कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जायेगा। निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में सम्बन्धित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सरिणी के अनुसार निर्वाचक नामावली के वृहद् पुनरीक्षण का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।


……………………………………………….
व्यापार मंडल की बैठक आज
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जिला उद्योग व्यापार मण्डल पंजीकृत की आकस्मिक बैठक कल (आज) शाम छह बजे होटल शांतिगंगा हरिहरगंज में आयोजित की गई है। जिसमें जिलाध्यक्ष सुशील लोहिया की अध्यक्षता में जिला कार्यकारिणी के दस मुख्य पदाधिकारियों का चयन व शपथ ग्रहण समारोह की रुपरेखा तय की जाएगी। प्रदेश कार्यकारिणी से प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता/उपाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। जिले के समस्त व्यापारी व पूर्व व वर्तमान फ्रंटल संगठन जिला संगठन के पदाधिकारी अपना दावा प्रस्तुत करने व सुझाव देने के लिए समय से उपस्थित हो। यह जानकारी बिंदकी जिलाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *