स्वाभिमान पर्व यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

   सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  —  आज आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव से जुड़े “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल का शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओं के दल को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय तथा जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की।
यात्रा के अंतर्गत जनपद से चयनित 10 श्रद्धालुओं को गुजरात स्थित पवित्र सोमनाथ धाम के दर्शन के लिए भेजा गया है। “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और पुनर्निर्माण की गौरवगाथा का प्रतीक है, जिसका आयोजन प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर किया जा रहा है।
शासन के निर्देशानुसार इस पर्व के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन में अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व की भावना सुदृढ़ हो सके। सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास में संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक रहा है।


अधिकारियों ने बताया कि यह यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि देश की सांस्कृतिक एकता और गौरव को सशक्त करने का माध्यम भी है। साथ ही यह पहल जनभागीदारी को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
इस दौरान परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी राम अयोध्या प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *