बैंक से रूपए निकालकर जा रही महिला से छीना बैग,अन्य लघु खबरों के साथ
बैंक से रूपए निकालकर जा रही महिला से छीना बैग,अन्य लघु खबरों के साथ
अब सुबह सात बजे खुलेंगे कोर्ट एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार-5 ने बताया कि उच्च न्यायालय के पत्र के आलोक व फतेहपुर जिला बार एसोसिएशन के सचिव द्वारा दी गई सहमति के आधार पर सिविल कोर्ट फतेहपुर, आउटलाइंग कोर्ट खागा और ग्राम न्यायालय बिंदकी में मई व जून के महीनों के दौरान सुबह की अदालत का समय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। दोपहर के भोजन का समय सुबह 10.30 बजे से होगा। यह प्रशासनिक आदेश इस न्यायपालिका के नोटिस बोर्ड के साथ-साथ वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ——————————————- सफाई नायकों का वेतन रोके जाने पर उठी आवाज, बहाली की मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई नायकों का वेतन काटे जाने और रोके जाने का मामला सामने आया है, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। इस संबंध में सफाई कर्मियों की ओर से अधिशासी अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वेतन बहाल करने की मांग की गई है।
ज्ञापन में सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सभासद धीरज कुमार ने बताया कि सफाई नायक लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी मेहनत और ईमानदारी से करते आ रहे हैं। बावजूद इसके, बीते महीनों (विशेषकर मार्च) में उनका वेतन काट लिया गया और कुछ का वेतन रोक दिया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें जनगणना, नगरी नक्शा एवं ब्लॉक कटिंग जैसे कार्यों में ड्यूटी दी गई, जिनका उन्हें कोई पूर्व अनुभव नहीं है। उन्होंने इस समस्या को लेकर पहले ही संबंधित अधिकारियों और नगर पालिका अध्यक्ष के समक्ष अपनी असमर्थता जताई थी। कर्मचारियों के अनुसार, अध्यक्ष द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि यह कार्य अन्य कर्मचारियों से कराया जाएगा। इसके बावजूद सफाई नायकों को नोटिस जारी कर दिया गया और बाद में उनके वेतन में कटौती कर दी गई। उन्होंने नोटिस का जवाब देते हुए माफी मांगी और अनुभव के अभाव में कार्य न कर पाने की बात स्पष्ट की, लेकिन फिर भी उनके साथ आर्थिक कार्रवाई की गई। उनका कहना है कि मार्च-अप्रैल का समय आर्थिक रूप से संवेदनशील होता है, जिसमें बच्चों की पढ़ाई और अन्य आवश्यक खर्च बढ़ जाते हैं, ऐसे में वेतन रुकने से उन्हें गंभीर आर्थिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग की है कि सफाई नायकों का वेतन तत्काल बहाल किया जाए और की गई कटौती को वापस लिया जाए। ——————————————- जहरीला कीड़ा काटने से किसान की मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम जैतपुर ओनहा में खेतों में काम रहे 51 वर्षीय अधेड़ को जहरीले कीडे़ ने काट लिया। उपचार के लिए अस्पताल रहे थे। तभी उसकी मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार जैतपुर ओनहा गांव निवासी जगन्नाथ का पुत्र रामखेलावन खेतों में काम रहा था। इसी दौरान जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुयी तो उसे उपचार के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। उधर सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। —————————————— संदिग्ध अवस्था में महिला ने लगाई फांसी, हत्या का आरोप एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला पोजेपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में 40 वर्षीय महिला ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालीजनो पर हत्या करने का अरोप लगाया। पुलिस ने पूंछतांछ हेतु पति को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला पोजेपुर निवासी अमरजीत की पत्नी अनीता देवी ने घर के अन्दर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम हाउस में मृतका के भाई तेज बहादुर निवासी रनियां जिला कानपुर देहात ने बताया कि उसकी बहन ने आत्महत्या नहीं बल्कि ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। वहीं मृतका ससुर श्रीराम ने बताया कि उसकी बहू का मानसिक संतुलन ठीक नही ंथा। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पीडित द्वारा थाने में दी गयी तहरीर के अनुसार पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिर्पाेट के बाद ही मौत का सही कारण ज्ञात हो सकेगा।
——————————————- बैंक से रूपए निकालकर जा रही महिला से छीना बैग
– सुरक्षा गार्ड ने दो चोर महिलाओं को पकड़ किया पुलिस के हवाले
फ़तेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड खेलदार मोहल्ले में उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जब एक महिला बैंक से अपने खाते से 39 हज़ार रुपये निकाल कर बाहर निकली और घात लगाए बैठी दो महिलाएं रुपयों का बैग छीन कर भागने का प्रयास करने लगी। बैंक के गार्ड ने महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के उसरैना गांव निवासी मो० रियाज की पत्नी शबाना बेगम सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर स्थित खेलदार मोहल्ले के बैंक ऑफ बड़ौदा मैं अपने खाते से 39 हज़ार रुपया निकालने आई थी। रुपया निकालते समय बैंक में मौजूद दो अज्ञात महिलाएं उसकी कर रही थी। जैसे ही वह रुपयों से भरा बैग लेकर बाहर निकली तभी घात लगाए बैठी महिलाएं रुपयों का बैग छीनकर भागने लगी। तभी वहां सिक्योरिटी गार्ड व अन्य लोगो ने दोनो महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर सदर अस्पताल चौकी इंचाज गुलाब मौर्या अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके में पहुंचे और दोनों महिलाओं तथा पीड़ित महिला को लेकर चौकी आ गये। पकड़ी गयी दोनो महिलाओं में कासू बाई सोसोदिया पति शालू सोसोदिया निवासी कड़िया थाना बांदा जनपद रायगढ व अंजलि पति अभिषेक निवासी गुलखेड़ी थाना बौंदा मध्यप्रदेश है। पुलिस के अनुसार दोनो महिलाए इसी तरह से घात लगाकर महिलाओ से चोरी कर भाग जाती थी। जो आग रंगे हाथ पकड़ी गयी है। पुलिस ने दोनो के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा है।