बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत

     बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का अधिवक्ताओं ने किया स्वागत
– अधिवक्ता हितों व बार की गरिमा को रखेंगे सर्वोपरि: बाबूलाल
फोटो परिचय-  बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करते अधिवक्ता मो0 आसिफ व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार विजय प्राप्त करने के उपरांत बाबूलाल यादव एडवोकेट का प्रथम आगमन पर अधिवक्ता समुदाय ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के चेंबर में भी एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया। बाबूलाल यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हितों और बार की गरिमा को सदैव सर्वाेपरि रखेंगे। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिवक्ताओं में वसीम अंसारी, सुरेश सिंह यादव, रामपाल सिंह, मायाराम गौतम, रणजीत मौर्य, श्रीराम पटेल, शाहजहां, कमर उद्दीन, विनोद यादव, बौद्ध प्रिय गौतम, शशिकांत वर्मा, बृजेश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी, वजाहत हुसैन, अविनाश, देवराम तिवारी, वीरेंद्र पाल, रकिया अयूब रूही, गुलफाम, ज़ैद, यासीन, रुखसार, अल्फिशा, भीम, अभिषेक, गोलू, आयशा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *