डीएम के मार्गदर्शन में, हाईटेक नर्सरी लिख रही सफलता की नई इबारत

    डीएम के मार्गदर्शन में जनपद औद्यानिक खेती में रच रहा नया कृतिमान
– रमवा पंथुआ में स्थापित हाईटेक नर्सरी लिख रही सफलता की नई इबारत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर–  भौगोलिक दृष्टिकोण से जनपद औद्यानिक फसलों के उत्पादन हेतु अनुकूल है। बहुतायत में शाकभाजी एवं मसाल फसलों की खेती की जाती है। जिसकी पौध बेहन अभी तक कृषकों द्वारा स्वयं तैयार कर रोपण किया जाता रहा है। जिसे तैयार करने में अनुकूल वातावरण के अभाव में कृषकों को बेहन तैयार करने में समस्या का सामना करना पड़ता था। साथ ही लागत भी अधिक आती थी। कृषकों द्वारा परम्परागत बीजों से पौध तैयार की जाती थी। जिससे तैयार पौधों से फसल का आपेक्षित उत्पादन प्राप्त नही होता था। वर्तमान में हाईटेक नर्सरियों से संकर शाकभाजी पौध बेहन का उत्पादन कराकर रोपण करने से फसल उत्पादन अच्छा, गुणवत्ता युक्त प्राप्त होने से कृषकों की आय में वृद्धि हो रही है।
किसानों को बेहतर किस्म के रोग रहित सब्जियों के पौधे उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान समय में जनपद में 03 हाईटेक नर्सरियों की स्थापना की गयी। एक हाईटेक नर्सरी राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र रमुवा पंथुवा वि०ख० हस्वा में स्थापित की गयी इसके अतिरक्ति 02 अन्य हाईटेक नर्सरी राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनीबाग व कृषि विज्ञान केन्द्र थरियांव में स्थापित की गयी है। जिसमें तकनीकी का प्रयोग कर जनपद के शाकभाजी उत्पादक कृषकों की मॉग के अनुरूप प्रति वर्ष में लगभग 20-25 लाख उच्च गुणवत्तायुक्त रोग रहित शाकभाजी पौध मिर्च, टमाटर, बैगन, शिमला मिर्च, गोभी वर्गीय, कदूवर्गीय आदि उपलब्ध कराये जा रहे है। जिससे किसान शाकभाजी की अगेती फसल प्राप्त कर अधिक आय प्राप्त कर रहे है। राजकीय औद्यानिक प्रक्षेत्र रमुवा पंथुवा से जनपद के कृषक श्री दीपक निवासी ग्राम बिलन्दा वि०ख० तेलियानी द्वारा तरबूज के 5000 पौध, शैलेन्द्र कुमार निवासी ग्राम मलांव वि०ख० हस्वा द्वारा टमाटर के 7000 पौध, देवेन्द्र कुमार निवासी ग्राम बड़ाहार वि०ख० मलवां द्वारा मिर्च के 10000 पौध, रमन सिह निवासी ग्राम जलाला वि०ख० मलवा द्वारा शिमला मिर्च के 3000 पौध, अरविन्द सिंह निवासी ग्राम कुर्मिनखेड़ा वि०ख० मलवां द्वारा टमाटर के 7000 की पौध तैयार करायी गयी। जिसका अपने प्रक्षेत्र पर रोपण किया गया। इन कृषकों द्वारा अवगत कराया गया था कि प्रक्षेत्र पर अभी फसल तैयार होने में 25-30 दिन का समय लगेगा। जिसके दृष्टिगत 25-30 दिन बाद हमें पौध तैयार कराकर उपलब्ध करा दी जाये। तो हम 25-30 दिन पहले से फसल उत्पादन प्राप्त कर अच्छा बाजार भाव प्राप्त कर पायेगे। जिससे हमे अतिरिक्त लाभ होगा। कृषकों को समय से पौध तैयार कर उपलब्ध करा दी गयी। कृषकों से तैयार पौध से फसल उत्पादन की जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि हाईटेक नर्सरी से तैयार पौधे गुणवत्तायुक्त रहे है। जिससे हमे फसल का मानक से अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ।
——————————————— 
   राहगीर को बाइक सवार ने मारी टक्कर, दोनों घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के समीप पैदल जा रहे राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकार रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव निवासी शिवरतन का 50 वर्षीय पुत्र मुन्नीलाल शहर से मजदूरी कर वापस अपने घर जा रहा थाम जब वह गांव के समीप पहुंचा तभी थाना क्षेत्र के मौजमाबाद गांव निवासी शैलेंद्र कुमार का 27 वर्षीय पुत्र अंबुज बाइक पर सवार होकर सामने से आया और उसने पैदल जा रहे मुन्नीलाल को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से दोनो को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
—————————————- 
     डंपर में घुसी टूरिस्ट बस, एक यात्री की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाने के समीप गुरूवार की भोर कर्नाटक से अजमेर शरीफ जा रही टूरिस्ट बस रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें एक टूरिस्ट की जहां मौत हो गई वहीं आधा दर्जन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिला कोलर से पचास टूरिस्ट बस में सवार होकर अजमेर जा रहे थे। बताते हैं कि गुरूवार की भोर जैसे ही टूरिस्ट बस ललौली थाने के समीप पहुंची तभी रोड किनारे खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। जिसमें शादिक पुत्र प्यारे जहान सहाब निवासी जिला कोलर की मौके पर मौत हो गई वहीं आधा दर्जन टूरिस्ट घायल हो गए। जिनका सीएचसी में इलाज किय जा रहा है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————————— 
 अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से 29 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाने के छींट का पुरवा गांव निवासी स्व0 फगुना का पुत्र घनश्याम बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे बाइक से सामान लेने जा रहा था। जब वह बहुआ के पास पहुंचा तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
—————————————– 
 किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महावतपुर असहट में गुरूवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार महावतपुर असहट गांव निवासी बाल गोविंद की पुत्री राशी को उसकी ज्ञानमती ने किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *