डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
डीएम-एसपी की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई लेखपाल मुख्य परीक्षा
3336 में 2793 अभ्यर्थी हुए शामिल, 543 रहे अनुपस्थित
दीपक धुरिया जालौन अजरा न्यूज उरई। जनपद जालौन में रविवार को आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा 2025 जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह की सतत निगरानी में शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी मॉनिटरिंग, प्रवेश व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें कुल 3336 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2793 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 543 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में 480 में से 399 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 81 अनुपस्थित पाए गए। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 384 में से 318 उपस्थित एवं 66 अनुपस्थित रहे। डीएवी इंटर कॉलेज में 240 में से 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 41 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार दयानंद वैदिक कॉलेज में 312 में से 273 उपस्थित एवं 39 अनुपस्थित दर्ज किए गए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384 में से 314 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 70 अनुपस्थित रहे। राजकीय इंटर कॉलेज में 318 परीक्षार्थी उपस्थित एवं 66 अनुपस्थित पाए गए।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 323 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 61 अनुपस्थित रहे। सर्वोदय इंटर कॉलेज में 324 अभ्यर्थी उपस्थित एवं 60 अनुपस्थित दर्ज किए गए। वहीं श्री गांधी इंटर कॉलेज में 325 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न हुई।