बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर इंदिरा नगर, लखनऊ में भव्य भंडारों का आयोजन
बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर इंदिरा नगर, लखनऊ में भव्य भंडारों का आयोजन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ लखनऊ —पांचवें बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर इंदिरा नगर, लखनऊ में भव्य भंडारों का आयोजन
बजरंग बली जी की भव्य पूजा अर्चना के साथ सेक्टर 12,इंदिरा नगर में पूर्व पार्षद श्री राम मोहन अग्रवाल जी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों में सांसद दिनेश शर्मा, विधायक ओ पी श्रीवास्तव के साथ गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूनम अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल, धीरज गिहार प्रदेश अध्यक्ष सहयोग विकास समिति,सुरेन्द्र कुमार सैनी महासचिव, संजय सिंह,एडवोकेट रत्नेश रावत, सुभाष शर्मा, रामपाल गुप्ता, सुशीला गुप्ता, विनय कुमार, श्रवण जयसवाल, संजय गुप्ता अध्यक्ष व्यापार मण्डल, सुनीता बंसल, अरविन्द श्रीवास्तव, नवीन शर्मा, सुनील रावत, शरद मेहरोत्रा आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
इसके साथ ही इंदिरा नगर में कीर्ति चौधरी जी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें नितिन चौधरी, विपिन चौधरी, अजय श्रीवास्तव, राकेश थापा, आशुतोष अवध वाल के साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे
लेखराज नगीना मार्केट में भी व्यापारियों द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, इस अवसर पर सुंदर कांड का पाठ कर विधिवत पूजन किया गया।जिसमें सुरेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल के साथ सभी व्यापारियों का सहयोग रहा