किराना दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का माल पार
किराना दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का माल पार
किराना दुकान में चोरी, नकदी समेत हजारों का माल पार
– कांग्रेस जिला सचिव ने कोतवाली में दी तहरीर, चोरों की गिरफ्तारी की मांग एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज खागा, फतेहपुर। नगर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला एक 42 वर्ष पुरानी किराना दुकान में चोरी का सामने आया है। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
नगर निवासी रामकरण प्रजापति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला सचिव भी हैं। उन्होने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी किराना दुकान पिछले करीब 42 वर्षों से संचालित है। आरोप है कि अज्ञात चोर दुकान में घुसकर करीब एक हजार रुपये की नकदी के साथ हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी गए सामान और नकदी की बरामदगी के साथ दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय को मामले की लिखित शिकायत सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।