राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस को,सेवा-संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस को,सेवा-संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़– 9 जून, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप बंसल जी का जन्म दिवस को,सेवा-संकल्प दिवस के रूप में बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर,टीम “अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,फतेहपुर” के कर्मठ, जुझारू और ऊर्जावान व्यापारी साथियों के साथ सर्वप्रथम प्रातः काल से ही फतेहपुर जनपद के महापुरुषों – महाराजा अग्रसेन जी महाराज, श्यामलाल गुप्त पार्षद, ठाकुर दरियाव सिंह और अवंती बाई जी की मूर्तियों की साफ सफाई की गई और उनका माल्यार्पण किया गया
जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि, सेवा-संकल्प दिवस के दूसरे चरण में आज ही सायंकाल फतेहपुर जनपद के एक मात्र वृद्धा आश्रम में व्यापार मंडल की पूरी टीम के साथ फल वितरण का कार्यक्रम भी किया गया और मां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ्य जीवन की कामना की गई।
जिला संरक्षक विनोद गुप्ता और जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि, केक काटकर जन्मदिन मनाना तो पाश्चात्य सभ्यता का परिचायक है । सर्वप्रथम हम भारतीय है और हम लोगों का एक विस्तृत इतिहास रहा है। ऐसे अवसरों में वास्तव में इसी प्रकार के पुण्यकार्य सभी लोगों को करना चाहिए, जिससे जहां एक ओर जरूरतमंद व्यक्तियों की यथासंभव सेवा हो जाती है वही दूसरी ओर समाज में एक अच्छा संदेश भी जाता है,और लोगों का जनसेवा करने का उद्देश्य भी पूरा हो जाता है।
आज के इस सेवा-संकल्प दिवस के शुभ अवसर में संजय जौहरी, रज्जन गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, रामबाबू, शैलेंद्र शरण सिंपल,मो आसिफ एड,उमेश मौर्य एड,मो अलीम,विनोद सिंह चंदेल,मो अनीस,विनोद गुप्ता,एड ब्रजेंद्र यादव,दीपू सिंह,हिमांशु श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल,मो मुकीम,शैलेन्द्र मौर्य,समी अहमद खां,प्रिंस गुप्ता,टीटू गुप्ता, मोनू गुप्ता आदि लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पुण्य लाभ अर्जित किया ।