धड़ल्ले से सज रही जुएं की फड़, उठ रहे सवाल
फोटो परिचय- जुआं खेलते जुआंड़ी।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर।असोथर, थाना असोथर क्षेत्र में अवैध जुएं के कारोबार को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। क्षेत्र के कठौता एवं मैकुवापुर गांवों में कथित रूप से बड़े पैमाने पर जुए की फड़ संचालित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां दिन-रात चिट-पट के खेल में लाखों रुपये का दांव लगाया जाता है, जिससे युवा वर्ग जुए की लत का शिकार होता जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, जरौली चौकी और सरकंडी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इन स्थानों पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में जुआरी जुटते हैं। आरोप है कि लंबे समय से यह गतिविधि संचालित हो रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जुए के कारण कई परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं और सामाजिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। मामले में जब सरकंडी चौकी प्रभारी धीरज जायसवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस प्रकार की किसी जुए की फड़ की जानकारी नहीं है। वहीं जरौली चौकी प्रभारी अंकुश यादव ने बताया कि पुलिस समय-समय पर दबिश देती है, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही जुआरी मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है। इस संबंध में थाना प्रभारी असोथर रामशंकर सरोज ने कहा कि जुआड़ियों के विरुद्ध जल्द ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध जुए के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ————————————- – राज्यमंत्री ने अग्निपीड़ित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। खागा, विजयीपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम चांदपुर एवं मडौली में हाल ही में हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार की ओर से राहत पहुंचाई गई। जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री कृष्णा पासवान प्रभावित गांवों में पहुंचीं और पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना।
बताया गया कि चांदपुर गांव में गया पासवान, राजेश पासवान, बबलू पासवान, ननकैया पासवान, नरेश पासवान एवं दीपू पासवान के घरों में आग लगने से घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य आवश्यक वस्तुएं जलकर राख हो गई थीं। वहीं मडौली गांव में गीता देवी का घर भी आग की चपेट में आ गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री, कपड़े, बर्तन तथा अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पीड़ितों को सरकारी योजनाओं एवं आर्थिक सहायता का लाभ शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री के इस मानवीय प्रयास से प्रभावित परिवारों को राहत मिली। इस मौके पर राजीव त्रिवेदी, ठाकुर अनीश सिंह, शिवचंद्र निषाद, सुमन देवी मौजूद रहे। —————————————- तालाब में डूबा युवक, एनडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू अभियान एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के मुसवापर स्थित तालाब में एक युवक के डूब जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। युवक की पहचान सुरेश कुमार, निवासी गांधी पार्क, खागा के रूप में की गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुरेश कुमार किसी कारणवश तालाब के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एनडीआरएफ के जवानों द्वारा तालाब में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरे अभियान की निगरानी कर रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा चेतावनी संबंधी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके। —————————————– छत से गिरकर किशोर घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दंडवा खुर्द गांव में किशोर अपने घर की छत पर किसी काम से गया था। तभी उसका बैलेंस बिगडा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दंडवा खुर्द गांव निवासी अवधेश कुमार का 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार अपने घर की छत पर कुछ सामान लेने गया था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। —————————————– — नहाते समय किशोरी को बिच्छू ने मारा डंक, भर्ती एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। हथगांम थाना क्षेत्र के कसराँव गांव में किशोरी अपने घर में नहा रही थी। तभी उसको जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया, कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कसराँव गांव निवासी राकेश पाल की 13 वर्षीय पुत्री शालू देवी अपने घर में नहा रही थी। तभी उसको जहरीले बिच्छू ने डंक मार दिया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर भर्ती कराया। ————————————— घरेलू कलह के चलते युवक ने खाया जहर, मौत एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के जमैनी मजरे सहबसी गांव में परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो वहीं रास्ते में उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जमैनी मजरे सहबसी गांव निवासी दुर्गा प्रसाद मिश्रा के 40 वर्षीय पुत्र रमेश मिश्रा ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत करने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ———————————— अनियंत्रित बाइक गिरने से युवक घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-2 के बिलन्दा बाईपास पर अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हसवा कस्बा निवासी राम अधार का 27 वर्षीय पुत्र राम बाबू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के बिलन्दा बाईपास पर पहुंची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक राम बाबू गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। ————————————– फांसी लगा युवक ने की आत्महत्या एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव में घर के बाहर तालाब किनारे लगे आम के घर पर युवक ने संदिग्ध अवस्था मे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव निवासी स्वर्गीय बाबूलाल के 25 वर्षीय पुत्र रंजीत ने संदिग्ध अवस्था में घर के बाहर तालाब किनारे लगे आम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को भी तो घर में कोहरा मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। ———————————— शटरिंग लगाते समय कारीगर छत से नीचे गिरकर घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधा नगर थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में निर्माण धीन मकान में शटरिंग लगाते समय कारीगर छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलंदपुर गांव निवासी सुरेंद्र का 36 वर्षीय पुत्र अंशु जो शटरिंग कारीगर है। वह आज सुबह थाना क्षेत्र के अस्ता गांव में निर्माण धीन मकान में शटरिंग लगा रहा था। तभी उसका बैलेंस बिगड़ा और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी साथियों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्री कर उसका इलाज कर रहे हैं। ————————————- बाइकों की भिड़ंत में दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप बाइकों की भिड़ंत में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार गंगाई पार गांव निवासी स्व. शौकीन अहमद का 25 वर्षीय पुत्र शेफाली अहमद बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी सामने से बाइक से आये दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक सवार को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे बाइक सवार शेफाली को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।