15 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

दीपक धुरिया अजरा न्यूज जालौन  —  15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को भी सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम क्यामदी का है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 3 अगस्त 2026 को उनकी 15 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी और आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया और मामले में नामजद आरोपी बोबी पुत्र मोहित, निवासी ग्राम बावली, थाना कुठौंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

वहीं, बरामद किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेश के बाद किशोरी को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

चौकी प्रभारी आलोक पाल ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *