पूर्व विधायक ने किया बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन

  एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज — आज बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि० बि० पैक्स मोहम्मदपुर कला के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन विक्रम सिंह पूर्व विधायक के कर कमलों के द्वारा किया गया ! कार्यक्रम में उपस्थित सचिव आशीष प्रताप सिंह व् क्षेत्र वासियों ने विक्रम सिंह पूर्व विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया ! जिसकी स्थापना ग्राम बरई खुर्द में पोस्ट बिलंदा विकास खण्ड भिटौरा के अन्तर्गत हुआ !
विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने क्षेत्र वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि० बि० पैक्स मोहम्मदपुर कला के नवीन प्रतिष्ठान के शुभारम्भ होने से सभी किसानों को बेहद लाभ मिलेगा ! सभी किसान जो अन्य समितियों में जाकर खाद एवं कीटनाशक लेते थे आज उनको उन्ही के ग्राम पंचायत के पास में मिलेगी ! अब सभी किसानो को दूर भटकने की जरूरत नही है ! वही विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों से कहा भाजपा की सरकार में सबका साथ सबका विकास की भावना से कार्य करना आज ग्रामीणों को मजबूत कर रही है ! भाजपा सरकार में सभी लोंगो को उनके पास के क्षेत्र में ही सभी सुविधा पहुचाने का कार्य किया जा रहा है ! गरीबों व् वंचितों को सरकार ने बहुत सी ऐसी योजनायें बनायीं है जो आज उनको लाभ प्रदान कर रही है !
कार्यक्रम में उपस्थित अभिषेक प्रताप सिंह अध्यक्ष बिलंदा कॉपरेटिव ने माननीय विक्रम सिंह पूर्व विधायक का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की आपके अथक प्रयासों से यह समिति की स्थापना की गयी है ! पूरे क्षेत्र वासी आपके आजीवन आभारी रहेंगे की आपने सबके साथ किसानों के बारे में चिन्ता करके यह समिति की स्थापना कराई ! वही उपस्थित सैकड़ो किसानों ने विक्रम सिंह जी का धन्यवाद ज्ञापित किया !

उद्घाटन समारोह में सचिव आशीष प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह अध्यक्ष बिलंदा कॉपरेटिव, आशीष लोधी, सन्तलाल पाल प्रधान, सुधांशू पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष, सुनील पासवान, अंकित मिश्रा कॉपरेटिव, अंगद पाल, रमेश पाल, रईस अहमद, ओम प्रकाश लोधी, डॉ अर्जुन लोधी, राधे लोधी, विजय लोधी, जगजीत सूर्यवंशी, इन्द्रपाल लोधी, शिव सिंह लोधी, राम लखन लोधी, सुदामा पाल समेत सैकड़ो क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *