पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप
– पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज करने की मांग
फोटो परिचय- पीड़ित एंबुलेंस चालक विजय। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। प्राइवेट एंबुलेंस चालक ने एक दबंग पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। पीड़ित चालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में पीड़ित प्राइवेट एंबुलेंस चालक विजय पुत्र स्व0 जगदीश निवासी नई बस्ती रेड़इया आबूनगर ने बताया कि वह प्राइवेट एंबुलेंस चालक है। बीती नौ सितंबर को वह आबूनगर पुलिस चौकी के समीप खड़ा था, तभी मुराइनटोला मुहल्ले का रहने वाला युवक आमिर आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। इतना ही नहीं उसने जान-माल की धमकी भी दी। विवाद बढ़ने पर चौकी के कुछ सिपाही भी मौके पर आ गए जिनके साथ कथित आमिर ने गाली-गलौज की। पीड़ित चालक ने आरोप लगाया कि आमिर दबंग किस्म का है। उसका कहना है कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है।