अढ़ौली इंटर कालेज में एमडीएम के सभी आयामों को परखा

 बीईओ लगातार परख रहे एमडीएम की गुणवत्ता
अढ़ौली इंटर कालेज में एमडीएम के सभी आयामों को परखा
फोटो परिचय-  अढ़ौली इंटर कालेज में एमडीएम को परखते बीईओ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज धाता, फतेहपुर। मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, पंक्तिबद्ध बैठक व्यवस्था के साथ मीनू के अनुसार एमडीएम उपलब्ध कराए जाने के क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन चखकर गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
बृहस्पतिवार को अढौली इंटर कालेज में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने एमडीएम के सभी आयामों को परखा। उन्होंने बताया विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह के साथ बैठकर भोजन चखा। जिसमें भोजन, साफ सफाई एवं बैठक व्यवस्था उत्तम पाई गई। बीईओ ने कहा कि व्यवस्था अच्छी है ऐसी व्यवस्था अनवरत बनाए रखें। बीते दिनों में प्राथमिक विद्यालय डेंडासई, कंपोजिट विद्यालय केशव रायपुर केवटमई, उच्च प्राथमिक विद्यालय परसिद्धपुर में भी एडीएम व्यवस्था को देखा। जिसे उन्होंने वहां के प्रधानाध्यापक सूर्य प्रकाश सिंह सतीश कुमार सिंह एवं कंचन सिंह की सराहना की। डेंडासई विद्यालय में जांच के दौरान अभिभावक भी मौजूद रहे। उन्होंने भी भोजन चखा और विद्यालय के व्यवस्था की सराहना की। बीईओ ने कहा कि परिषदीय एवं सभी एडेड जो भी विद्यालय एमडीएम से आच्छादित हैं। साफ सफाई, पंक्तिबद्ध बैठक व्यवस्था एवं मीनू के अनुसार एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। बच्चों के भोजन के समय कुत्ते, बिल्ली आदि विद्यालय प्रांगण में प्रवेश न कर सके। पीने का पानी भी शुद्ध हो। इन कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता पाई जाती है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *