मेधावी छात्रों व शिक्षकों का अलंकरण, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
मेधावी छात्रों व शिक्षकों का अलंकरण, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
मेधावी छात्रों व शिक्षकों का अलंकरण, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
फोटो परिचय- छात्रा को सम्मानित करते जेल अधीक्षक नागेश सिंह व साथ में रेडक्रास चेयरमैन। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को स्वर्गीय डॉ. सत्यनारायण भारती विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल अरबपुर में मेधावी छात्र-छात्रा एवं शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक नागेश सिंह, विशिष्ट अतिथि मानस किंकर दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक नागेश सिंह, मुख्य ट्रस्टी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी ने मां सरस्वती, डॉ. सत्यनारायण भारती तथा उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुंदरी देवी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार वर्मा ने किया। इस दौरान डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि नागेश सिंह को बैज लगाकर, शाल एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि दिनेश कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार, उदय चंद्र पटेल, कमल कुमार सविता, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, राकेश कुमार सिंह, राजेंद्र कुमार एवं अर्शीका सचान को उनकी अभूतपूर्व सेवाओं के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 की हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। बालिका वर्ग में चांदनी देवी ने प्रथम, शिखा ने द्वितीय तथा नंदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में शिवम प्रथम, प्रशांत सिंह द्वितीय तथा विकास तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावियों को भी प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें हिंदी में कुमारी शिखा देवी, अंग्रेजी में आशुतोष व प्रशांत, संस्कृत में रवि जोशी, गणित में सुभाष सिंह, विज्ञान में पूजा, सामाजिक विज्ञान में प्रिया देवी तथा कला विषय में आरती शामिल रहीं। मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक नागेश सिंह ने विद्यार्थियों को एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथि मानस किंकर दिनेश श्रीवास्तव ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार अच्छे अंक प्राप्त नहीं कर सके, उन्हें मेधावी विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर अगली परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेहनत करनी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी ने समारोह के आयोजन और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के प्रति आभार व्यक्त किया।