किशनपुर में अवैध शराब के जखीरे का सफाया, 768 लीटर पर बुलडोजर
किशनपुर में अवैध शराब के जखीरे का सफाया, 768 लीटर पर बुलडोजर
किशनपुर में अवैध शराब के जखीरे का सफाया – 768 लीटर पर चला नष्ट करने का बुलडोजर
फोटो परिचय- शराब को नष्ट करती जेसीबी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। अवैध शराब के खिलाफ चल रही कार्रवाई में किशनपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बड़ा कदम उठाते हुए 46 मुकदमों में जब्त 768 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण करा दिया। थाने में लंबे समय से सुरक्षित रखी शराब को अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर पूरी प्रक्रिया का रिकॉर्ड भी सुरक्षित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विनिष्टीकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 12 सितंबर को यह कार्रवाई की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा के 8 जुलाई के आदेश के अनुपालन में किशनपुर थाने में जब्त शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी कराई गई। विनिष्टीकरण की जद में आए 46 मुकदमों में 16 मामले वर्ष 2024 और 30 मामले वर्ष 2025 के हैं। कार्रवाई के दौरान प्रभारी शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, क्षेत्राधिकारी खागा, उप जिलाधिकारी खागा व जिला आबकारी अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों की निगरानी में थानाध्यक्ष किशनपुर व थाना हेड मुहर्रिर ने नियमानुसार शराब का विनिष्टीकरण कराया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रत्येक चरण की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई। न्यायालय के आदेश के बाद हुई इस कार्रवाई से विभिन्न मुकदमों में जब्त अवैध शराब के निस्तारण की प्रक्रिया पूरी हो गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जब्त माल का निस्तारण न्यायालय के आदेश और निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही कराया गया।