मुख्यमंत्री से मिलकर खेल के मैदानों की स्थापना कराये जाने की मांग की
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज— विक्रम सिंह पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पूरे उत्तर प्रदेश के युवाओं के हित व् स्वास्थ्य को देखते हुए खेल के मैदानों की स्थापना कराये जाने की मांग की ! बताया की उत्तर प्रदेश के 826 ब्लाकों में लगभग 57695 पंचायते है जिनमे कुछ में तो खेल के मैदान बनकर तैयार हो गये है परन्तु कुछ अभी भी वंचित है ! उन पंचायतों के युवाओं को खेलने के लिए कोई भी उचित स्थान नहीं है !