श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर में 69 वां श्री श्याम महोत्सव का धूमधाम से भव्य व विराट आयोजन
श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर में 69 वां श्री श्याम महोत्सव का धूमधाम से भव्य व विराट आयोजन
श्री श्याम कीर्तन मंडल, देवघर में 69 वां श्री श्याम महोत्सव का धूमधाम से भव्य व विराट आयोजन एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज देवघर। स्थानीय कास्टर टाउन स्थित श्री श्याम कीर्तन मंडल में 69 वा श्री श्याम महोत्सव का बड़े ही धूमधाम से भव्य व विराट आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर हारे का सहारा -बाबा श्री श्याम प्रभु का फूलों व पुष्पों से भव्य आकर्षक अलौकिक मनमोहक श्रृंगार किया गया । साथ ही पूरे परिसर एवं आसपास एवं ईद ‘-गिर्द के क्षेत्रों को पंडाल एवं रंग -बिरंगे आकर्षक लाइटों इत्यादि से आकर्षक रूप से सजाया गया।बाबा श्री श्याम प्रभु की विधिवत पूजा कर ज्योत प्रज्वलित की गई । इसके साथ ही बाबा श्री श्याम प्रभु के भक्तों एवं गायको द्वारा एक से बढ़कर एक भक्ति रस के भजनों की अनुपम मनभावन प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्याम भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। भक्तगण भक्ति की धारा में लीन होते गए ।इस दौरान प्रभु श्री श्याम बाबा को छप्पन भोग अर्पण किया गया। भजनों की रसधार में श्रद्धालुगण व श्याम भक्त झूम उठे। महोत्सव से देवघर भक्ति रस में श्याममय व सराबोर हो गया ।आगंतुकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस विराट भव्य महोत्सव के आयोजन में संयोजक श्याम संथालिया, श्याम जालान, मनोज झांझरिया, सहित संजय बंका, अशोक सरावगी, पंकज पचेरीवाला, अभिषेक सिंघानिया एवं श्याम भक्त मंडल भागलपुर एवं श्याम कीर्तन मंडल के सदस्यगण , श्याम भक्त व श्याम प्रेमी पूरे ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।