प्रशांत कुमार ने सौंपा चार्ज, विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर

  नवागंतुक डीएमडब्ल्यूओ सरिता भारती ने संभाला कार्यभार
प्रशांत कुमार ने सौंपा चार्ज, विभागीय योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर
फोटो परिचय- नवागंतुक डीएमडब्ल्यूओ का बुके भेंटकर स्वागत करते प्रशांत कुमार।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर सरिता भारती ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। स्थानांतरित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुमार ने उन्हें विधिवत विभाग का चार्ज सौंपा और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरिता भारती का स्वागत किया। प्रशांत कुमार ने कहा कि विभाग से जुड़ी योजनाओं और शासन की प्राथमिकताओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने सरिता भारती को नई जिम्मेदारी के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। नवागंत जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सरिता भारती ने कहा कि वह शासन की मंशा के अनुरूप अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों तक समय से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और नियमानुसार उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाएगा। कार्यभार संभालने के बाद सरिता भारती ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभिन्न योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *