कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव

    कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव
– सेवा व समर्पण को मिला सम्मान, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा दायित्व
फोटो परिचय-  डा. अनुराग को मनोनयन पत्र सौंपते प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज अज़रा न्यूज फतेहपुर। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय चौधराना निवासी एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कायस्थ समाज में खुशी का माहौल है।

लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास कुमार श्रीवास्तव बाबा जी ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की समाज के प्रति सेवाओं और राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि डॉ. अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनुराग श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, ऐश्वर्या श्रीवास्तव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *