आत्मबल के साथ शारीरिक क्षमता भी हर परिस्थिति में बनती सहारा: किशन
आत्मबल के साथ शारीरिक क्षमता भी हर परिस्थिति में बनती सहारा: किशन
आत्मरक्षा प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखे ताइक्वांडो के गुर
– आत्मबल के साथ शारीरिक क्षमता भी हर परिस्थिति में बनती सहारा: किशन
फोटो परिचय- ताइक्वांडो के गुर सीखतीं छात्राएं। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। पटेल सेवा संस्थान में अभिनव हस्तशिल्प विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला में 82 छात्राओं को ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के विभिन्न तौर-तरीके सिखाए गए।
ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर परिस्थिति में शारीरिक बल के साथ आत्मबल भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छात्राओं के भीतर आत्मविश्वास और साहस पैदा करता है। एसोसिएशन के सचिव राजकुमार एवं कोच रिचा राजपूत ने छात्राओं को ताइक्वांडो के विभिन्न हुनर का प्रशिक्षण देकर स्वयं की सुरक्षा के लिए सशक्त बनने की प्रेरणा दी। वहीं संस्थान के प्रबंधक जय प्रकाश त्रिवेदी ने एसोसिएशन का आभार जताते हुए कहा कि हुनर कभी व्यर्थ नहीं जाता, बल्कि व्यक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाता है। प्रशिक्षण के दौरान अभिनव हस्तशिल्प विकास फाउंडेशन की प्रशिक्षक शालिनी देवी, तेजल शर्मा, पूजा शर्मा, रोशनी, मुमताज समेत छात्राएं एवं अभिभावक मौजूद रहे।