किसानों की आवाज उरई में बुलंद, उठाया कर्जमाफी और विशेष पैकेज का मुद्दा

 बुंदेलखंड के किसानों की आवाज उरई में बुलंद, राकेश टिकैत ने उठाया कर्जमाफी और विशेष पैकेज का मुद्दा

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शुक्रवार को उरई की गल्ला मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में पहुंचे। यहां उन्होंने बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार से विशेष पैकेज देने, प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने और किसानों की कर्जमाफी की मांग उठाई। राकेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड के किसान लगातार प्राकृतिक आपदाओं समेत कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसानों को उनकी फसल और मेहनत का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि समस्याओं के चलते क्षेत्र में पलायन की स्थिति भी बन रही है। महापंचायत में टिकैत ने केंद्र और प्रदेश सरकार से बुंदेलखंड के लिए अलग आर्थिक पैकेज घोषित करने तथा आपदा प्रभावित किसानों को विशेष राहत देने की मांग की। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के पुराने सरकारी दावे पर भी सवाल उठाए और किसान हित में ठोस कदम उठाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *