अनंत चतुर्दशी और जुमे की नमाज को लेकर उरई में पुलिस अलर्ट, सड़कों पर उतरा फोर्स

 अनंत चतुर्दशी और जुमे की नमाज को लेकर उरई में पुलिस अलर्ट, सड़कों पर उतरा फोर्स

संवाददाता दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ उरई। अनंत चतुर्दशी पर्व और जुमे की नमाज को लेकर उरई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, सर्राफा बाजार समेत भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा इंतजामों का भी निरीक्षण किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने लोगों से पर्व और नमाज के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *