हसवा कस्बे में श्रीराम-भरत मिलाप के साथ निकली शोभा यात्रा

  हसवा कस्बे में श्रीराम-भरत मिलाप के साथ निकली शोभा यात्रा
फोटो परिचय-  कस्बे में भ्रमण करता श्रीराम-भरत का रथ।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज फतेहपुर। हसवा कस्बें में ऐतिहासिक श्री स्वामी चंददास रामलीला कमेटी द्वारा 10 दिवसीय रामलीला के नवें दिन शुक्रवार की रात भव्य भगवान राम और भरत मिलाप के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के लोग शामिल हुए। जगह-जगह भगवान श्रीराम व लक्ष्मण के अलावा माता सीता की पूजा अर्चना के साथ साथ फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

रामलीला मैदान में वन का रूप दिया गया और रामलीला मैदान में एक रथ सजावट किया गया। जिसमें प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वीर हनुमान विराजमान हुए। अखिलेश श्रीवास्तव के घर को अयोध्या का रूप दिया गया। यहां दूसरा रथ सजावट किया गया। जिसमें भरत व उनके छोटे भाई शत्रुघ्न विराजमान हुए। दोनों रथ धीरे-धीरे गाँव के विभिन्न मोहल्ले से निकाले गये। भरत व शत्रुघ्न का रथ धीरे-धीरे ठाकुर मोहल्ला पहुंचा। राहुल सिंह, गोलू सिंह, श्रवण सिंह, छोटू सिंह, महिलाओं और बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्षमण की पूजा अर्चना की। भोग लगाकर आरती की गई। इसके अलावा चौधराना मोहल्ले में हेलो, अमृत लाल, रामचंद्र साहू आदि भक्तों ने प्रभु श्रीराम की पूजा अर्चना की।

अन्य स्थानों पर भी आरती की गई। ट्रांसफार्मर चौराहा के पास मंच में विराजमान हुए। अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदयभान सिंह, कोषाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी और भक्तों ने एक-एक करके भगवान की आरती की। प्रभु श्रीराम लक्ष्मण अपने भाइयों भरत व शत्रुघ्न से 14 वर्षों के बाद मिले। यह दृश्य देखकर एक ओर जहां भगवान राम भरत और उनके भाई भावुक थे वहीं हजारों की संख्या में मौजूद भक्त भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। एक बार फिर राम सहित उनके भाई रथ में सवार होकर रामलीला मैदान पहुंचे। जहां रामलीला मंच में पुनः आरती हुई और चारों ओर राम की जयकारे लगे। शोभायात्रा के दौरान थरियावं सीओ दुर्गेश दीप, थरियावं थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, हसवा चौकी इंचार्ज अमरीश मिश्रा मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *