आतिशबाजी बाजार में प्रशासन की छापेमारी, एक्सपायरी अग्निशमन सिलेंडर देख

    आतिशबाजी बाजार में प्रशासन की छापेमारी, एक्सपायरी अग्निशमन सिलेंडर देख अधिकारियों ने जताई नाराजगी

दीपक धुरिया अज़रा न्यूज़ कोंच (जालौन)। दीपावली के मद्देनजर आतिशबाजी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब मैदान में लगाए गए आतिशबाजी बाजार में एसडीएम और तहसीलदार ने फायर ब्रिगेड टीम के साथ पहुंचकर दुकानों की जांच की।

अचानक हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कुछ दुकानों पर सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही देखने को मिली। वहीं, एक्सपायरी अग्निशमन सिलेंडर मिलने पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आतिशबाजी की दुकानों पर अग्निशमन उपकरणों का सही स्थिति में होना अनिवार्य है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में आग पर तुरंत काबू पाया जा सके। इसके साथ ही दुकानों के बाहर आवश्यक बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए, जिससे बाजार में भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। प्रशासन ने दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी कि निरीक्षण के दौरान दोबारा लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान आमजन की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *